सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन, कितनी और और कौन से पदों पर वैकेंसी? जानें


सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। कोर्ट ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी भी जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट एडिटर (सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स), असिस्टेंट डायरेक्टर (सुप्रीम कोर्ट म्यूज़ियम), सीनियर कोर्ट असिस्टेंट (म्यूज़ियम) और असिस्टेंट लाइब्रेरियन जैसे पद शामिल हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। कब से शुरू होंगे आवेदन?इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे।इस भर्ती में असिस्टेंट एडिटर (सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स) के लिए पांच वैकेंसी, सुप्रीम कोर्ट म्यूजियम में असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए एक पोस्ट,  म्यूजियम में सीनियर कोर्ट असिस्टेंट के लिए दो पोस्ट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए चौदह पोस्ट नोटिफाई की गई हैं, जिसमें रिजर्व कैटेगरी की सीटें शामिल हैं।नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंकLatest Education News


Source link