यूपी पुलिस भर्ती: 32000 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी


उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल समेत अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती अभियान के जरिए 32000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? आइए इस खबर के माध्यम से इस विवरण से अवगत होते हैं। कितनी सैलरी मिलेगी?आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर लेवल-3 (पे बैंड: 5200-20200) के तहत 21700 रुपये से 69100 रुपये तक सैलरी (प्रतिमाह) मिलेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जनवरी 2026 है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 30 जनवरी 2026 है। इसके अलावा जमा किए गए शुल्क के समायोजन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 है। इस भर्ती आवेदन करने वाले सामान्य / ईडब्लूएस / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। इसमें- आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं। ये भी पढ़ें- 


Source link