परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए कल खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन, 4.30 करोड़ से ज्यादा हो चुके पंजीकरण; ये रहा डायरेक्ट लिंक


परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुकों के लिए एक जरूरी खबर है। पीपीसी 2026 के लिए चल रहा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कल यानी 11 जनवरी को बंद हो जाएगा। हम कह सकते हैं कि इसके खत्म होने में अब चंद घंटे ही शेष रह गए हैं। ऐसे में जिनको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना है और किसी कारणवश अभी नहीं कर पाए हैं, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा  2026 के लिए अब तक 4.30 करोड़ (4,30,18,173) से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ (4,00,41,236) से ज़्यादा छात्र हैं, शिक्षक- 24.03 लाख (24,03,234), माता-पिता- 5.73 लाख (5,73,703)। परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए कैसे करें खुद को रजिस्टर?बता दें कि पिछले साल परीक्षा पे चर्चा 2025 ने 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। परीक्षा पे चर्चा को “एक महीने में सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक लोगों को रजिस्टर करने” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था।जो छात्र परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट- innovateindia1.mygov.in पर ऐसा कर सकते हैं। परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए, ऑफिशियल पोर्टल- innovateindia1.mygov.in पर जाएं और ‘पार्टिसिपेट नाउ’ बटन पर क्लिक करें। अब, कैटेगरी चुनें- छात्र, शिक्षक या अभिभावक। अब परीक्षा पे चर्चा 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में बेसिक डिटेल्स डालें। इसे सबमिट करें और आगे के रेफरेंस के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु सीधा लिंकनीचे बताए गए बिंदुओं से आप समझ सकते हैं कि इसमें कौन-कौन पार्टिसिपेट कर सकता है। 


Source link