परीक्षा पे चर्चा 2026: अब तक 3.8 करोड़ से ज्यादा हो चुके रजिस्ट्रेशन, तोड़ा पिछले साल का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है। इस बार पीपीसी के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन किए गए हैं, आंकड़ा 4 करोड़ को छूने वाला है। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, अब तक परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए 3,80,44,593 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। इसमें छात्र – 3.53 करोड़ (3,53,70,189), शिक्षक- 21.84 लाख (21,84,595), माता-पिता- 4.89 लाख (4,89,809) शामिल हैं। जानकारी दे दें कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म होने में चंद दिन ही बाकी हैं। पीपीसी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 जनवरी 2026 को खत्म हो जाएंगे। परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?बता दें कि पिछले साल, परीक्षा पे चर्चा 2025 ने 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। परीक्षा पे चर्चा को “एक महीने में सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था।नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके पीपीसी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।यह प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर चल रहा है। बता दें कि यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है। इस प्रोग्राम में छात्र प्रधानमंत्री को ज्यादा से ज्यादा 500 अक्षरों में अपना सवाल भी भेज सकते हैं।नीचे बताए गए बिंदुओं से आप समझ सकते हैं कि इसमें कौन-कौन पार्टिसिपेट कर सकता है। ये भी पढ़ें-
Source link

