SEBI ग्रेड A भर्ती फेज I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक


सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने SEBI ग्रेड A भर्ती फेज I परीक्षा के लिए  एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए अप्लाई किया है, वे सभी अब ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, SEBI ग्रेड A फेज I परीक्षा 10 जनवरी 2026 को आयोजित की जानी है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। कैसे करें चेक व डाउनलोडडायरेक्ट लिंकबता दें कि एडमिट कार्ड 10 जनवरी तक वेबसाइट पर दिखेगा, इसलिए सलाह दी जाती है कि इसे पहले ही डाउनलोड करके सेव कर लें।एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जैसी जरूरी जानकारी होती है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर छपी सभी डिटेल्स को ध्यान से देखना चाहिए। अगर कोई गलती हो, तो उन्हें तुरंत SEBI अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसके बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।ये भी पढ़ें-  


Source link