JEE Mains Result Date: कब आएगा जेईई मेन 2026 सेशन 1 की रिजल्ट? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक


जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट को आज जारी नहीं करेगी। इस बात जानकारी NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट के माध्यम से शेयर की है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट को स्थगित कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन्स रिजल्ट (सेशन 1) को अब 16 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने पर रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। JEE Mains Result: कैसे कर सकेंगे चेकएक बार घोषित होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28, 29 जनवरी को किया गया था। 21 जनवरी से 28 जनवरी तक की परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया गया था। वहीं, 29 जनवरी को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की गई थी। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को 4 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। इसके जारी होते ही आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया था। प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी 2026 चली थी।किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक  वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। Latest Education News


Source link