JEE Mains 2026 सेशन 1 रिजल्ट में 12 कैंडिडेट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, अकेले तीन राजस्थान से


JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणाम को आज यानी 16 फरवरी को जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है। उम्मीदवार आथधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम में 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। जिन 12 उम्मीदावारों ने जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, उनके नाम निम्नवत हैं।JEE Main 2026 Result: 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 कैंडिडेट्स जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम के लिए सीधा लिंक इस परीक्षा में कुल 13,04, 653 उम्मीदवार (पेपर 1 के लिए) शामिल हुए थे। अगर परसेंटेज की बात करें तो कुल 96.26 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा (पेपर 1) में शुमार हुए थे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से लेकर 29 जनवरी 2026 तक किया गया था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। वहीं, 29 जनवरी को परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट ( BArch और BPlanning- पेपर 2) में किया गया था।Latest Education News


Source link