IIM लखनऊ में एक छात्र को मिला 1 करोड़ का बंपर पैकेज, 559 स्टूडेंट्स को 580 से अधिक जॉब ऑफर


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) के 40वें बैच और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (PGP-ABM) के 21वें बैच के लिए फाइनल प्लेसमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस साल के प्लेसमेंट में 559 स्टूडेंट्स को 580 से अधिक जॉब ऑफर दिए गए। स्टूडेंट्स को कंसल्टिंग, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, ऑपरेशंस एंड रिटेल, और ई-कॉमर्स समेत कई तरह के रोल ऑफर किए गए।1 करोड़ रुपये सालाना हाईएस्ट पैकेजइस प्लेसमेंट सीजन की सबसे बड़ी खास बात 1 करोड़ रुपये सालाना का सबसे हाईएस्ट डोमेस्टिक पैकेज रही। इसके अलावा सबसे हाई इंटरनेशनल ऑफर 65 लाख रुपये सालाना का रहा। वहीं, एवरेज सैलरी 33.2 लाख रुपये सालाना दर्ज की गई, जबकि मीडियन सैलरी 32.9 लाख रुपये सालाना रही, जो अलग-अलग रोल और सेक्टर में सैलरी के लेवल को दिखाता है।इंस्टीट्यूट के ऑफिशियल बयान के मुताबिक, प्लेसमेंट ड्राइव में बड़े रिक्रूटर शामिल हुए। इनमें एक्सेंचर, आदित्य बिड़ला ग्रुप, एडोब, अमेज़न, अल्वारेज़ एंड मार्सल, अमेरिकन एक्सप्रेस, बेन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, डेलॉइट, EY-पार्थेनॉन, गोल्डमैन सैक्स, गूगल, जेपी मॉर्गन, किर्नी, लैंडमार्क ग्रुप, मैकिन्से एंड कंपनी, मीडिया.नेट, माइक्रोसॉफ्ट, नवी, प्रॉक्टर एंड गैंबल, PwC, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), और टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज शामिल थे।इस बार प्लेसमेंट सेशन में कई पहली बार रिक्रूटर भी शामिल हुए। इनमें शामिल हैं- एक्यूरेसी, एग्राटास, एनालिसिस मेसन, बर्जर, ब्लैकरॉक, बोट, डार्विनबॉक्स, डेज़र्व, एस्सार ग्रुप, फोर्विस मज़ार्स, HDFC IB, हीरो फ्यूचर एनर्जीज़, हाईलैब्स, जेम्स डगलस, जिंदल स्टील, लॉयड्स मेटल्स, नियो एसेट मैनेजमेंट, नोवा वन, शादी.कॉम, शापूरजी पलोनजी, स्टोनएक्स, और उबर।Latest Education News


Source link