ICSI CS प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 3 में एक भी लड़का नहीं; देखें टॉपर लिस्ट


ICSI CS प्रोफेशनल परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से ICSI CS प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2025 सेशन के परिणाम को जारी कर दिया गया है। ऐसे में CS प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022)  दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। इस बार इस परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है, टॉप 3 रैंकर्स में केवल लड़कियां शामिल हैं। इस परिणाम में किंजल अजमेरा ने रैंक 1 हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहाराया है। आप नीचे टॉप 10 रैंकर्स की लिस्ट को देख सकते हैं। ICSI CS Professional Exam Toppers: टॉप 10 रैंकर्स अपने परिणाम को रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। ICSI CS प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सीधा लिंकवहीं, ICSI CS एग्जीक्यूटिव परिणाम को आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। Latest Education News


Source link