ICSI CS एग्जीक्यूटिव रिजल्ट icsi.edu पर जारी, अनीशा दर्शन केसवानी ने किया टॉप; डायरेक्ट लिंक से करें चेक
जिन कैंडिडेट्स ने ICSI CS एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 की परीक्षा दी थी, उन सभी का इंतजार समाप्त हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आज यानी 25 फरवरी 2026 को ICSI CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो कैंडिडेट CS प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। इस परीक्षा में अनीशा दर्शन केसवानी ने पहले स्थान हासिल किया है या यूं कहें कि टॉप किया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। कैसे करें चेकरिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंकबता दें कि इससे पहले सुबह 11 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की तरफ से ICSI CS प्रोफेशनल परिणाम जारी किया जा चुका है। ICSI CS प्रोफेशनल परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारते हुए शीर्ष 3 स्थान अपने नाम किए। इसमें किंजल अजमेरा ने टॉप किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर मान्या बाथला ने रैंक 2 और फिर चारू उपाध्याय ने रैंक 3 हासिल की। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। Latest Education News
Source link

