ICMAI CMA जून 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब से कब तक होंगे एग्जाम
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA जून 2026 परीक्षा (फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए) का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा शामिल होने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षा कब से कब तकजारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए परीक्षाएं 11 जून, 12 जून, 13 जून, 14 जून, 15 जून, 16 जून, 17 जून और 18 जून को की आयोजित की जाएंगी। फाइनल कोर्स की परीक्षा को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा के लिए एग्जाम दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्टी जो सुबह 10 से 1 बजे तक होगी, उसमें पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दूसरी शिफ्ट आयोजित होगी, जिसमें पेपर 3 और पेपर 4 का आयोजन होगा।नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।ICMAI CMA जून 2026 फाउंडेशन परीक्षा के शेड्यूल को चेक करने के लिए सीधा लिंकICMAI CMA जून 2026 इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के शेड्यूल को चेक करने के लिए सीधा लिंक
Source link

