GATE 2026 आंसर-की जारी हुई, डायरेक्ट लिंक से करें चेक


GATE 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) आंसर-की 2026 को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को ऑफिशियल वेबसाइट- gate2026.iitg.ac.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट – gate2026.iitg.ac.in पर जाकर GATE परीक्षा की आंसर-की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। GATE आंसर-की को चेक करने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल (एनरोलमेंट ID या ईमेल एड्रेस और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। बता दें कि GATE परीक्षा को 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित किया गया था।GATE 2026 आंसर-की को कैसे करें चेक व डाउनलोड GATE 2026 आंसर-की को चेक करने के लिए सीधा लिंकGATE भारत में टेक्निकल पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कैंडिडेट की अलग-अलग अंडरग्रेजुएट सब्जेक्ट की समझ को असेस करता है। यह IITs, NITs, और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.E. जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम और डायरेक्ट PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक गेटवे के रूप में काम करता है। इसके अलावा, कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) रिक्रूटमेंट के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल करते हैं। Latest Education News


Source link