CUET UG 2026 कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी, फिर खुल गई रजिस्ट्रेशन विंडो; जान लें लास्ट डेट
CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सीयूईटी यूजी 2026 के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से खोल दी है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन संभवत: 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। कैसे करें आवेदनअब सवाल आता है कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं। तो बता दें कि CUET UG 2026 के लिए उम्मीदवार अब 26 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 26 फरवरी को रात 11.50 बजे तक की अप्लाई कर सकेंगे। ऐसे में इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।CUET UG 2026 हेतु आवेदन करने के लिए सीधा लिंकNTA ने साफ तौर पर कहा है कि यह बढ़ा हुआ समय एक खास व्यवस्था है और एप्लीकेशन फ़ॉर्म जमा करने के बाद कोई करेक्शन की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे फ़ाइनल सबमिशन से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान डाली गई सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफ़ाई कर लें ताकि वे सही और पूरी हों।बता दें कि पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 03 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक चला था और फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) थी। इसके बाद, डेडलाइन 04 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई, और फीस पेमेंट विंडो 07 फरवरी 2026 तक खुली रही।Latest Education News
Source link

