BPSC सिविल जज भर्ती, 150 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी
अगर आपका सपना एक जज की नौकरी करने का है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों पर भर्ती निकाली है। इसका नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, BPSC सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होगी। एप्लीकेशन प्रोसेस के शुरू होते ही इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी, जानते हैं आप? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस सवाल के जवाब को जानेंगे। क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से 150 से अधिक पदों (टेंटेटिव) को भरा जाएगा। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। साथ ही नवीनतम अपडेट के लिए अपनी पैनी निगाह को आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।ये भी पढ़ें- BPSC सिविल जज भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कितनी वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ें यहां डिटेलLatest Education News
Source link

