AIBE 21 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई
अगर आप AIBE 21 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 21 को लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।AIBE 21 के लिए कैसे करें आवेदनवहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 मई, 2026 है। कैंडिडेट्स को 3 मई, 2026 को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की इजाजत होगी। एग्जाम 7 जून को होगा, जबकि एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए जाएंगे।आवेदन करने के लिए सीधी लिंकइच्छुक कैंडिडेट्स डेडलाइन से ही पहले अप्लाई कर दें, क्योंकि बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया कोई एक्सटेंशन नहीं देगा। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद कोई भी एप्लीकेशन एक्सेप्ट नहीं की जाएगी। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।ये भी पढ़ें- JEE Mains 2026 सेशन 1 रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, आज नहीं कल आएगा परिणाम: सूत्र
NEET UG 2026 के लिए चल रहे आवेदन, जान लें कम से कम किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई
Source link

