1 लाख रुपये वाली सरकारी नौकरी चाहिए तो तुरंत करें अप्लाई, पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका; चेक करें डिटेल्स
HPSC PGT Recruitment 2026 : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के कुल 1672 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके तहत हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस के रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी आवदेन करना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कौन कर सकता है आवेदन बता दें कि, उम्मीदवारों की कम से कम 18 वर्ष आयु होनी चाहिए। अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। गौरतलब है कि, आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है :
सामान्य श्रेणी और अन्य शेष उम्मीदवार : 1000 रुपये
आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार और DESM (पूर्व सैनिकों के आश्रित) उम्मीदवार : 250 रुपये
हरियाणा के PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगाइस भर्ती में तीन चरणों के माध्यम से चयन होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट से इसकी शुरुआत होगगी जिसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। तत्पश्चात लिखित परीक्षा होगी, जिसमें संबंधित विषय पर पकड़ को परखा जाएगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी और उसी के अनुसार भर्ती दी जाएगी। उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को सरकार के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएगी।
Source link

