NEET UG के जरिए MBBS के अलावा किन मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है? जान लें
अगर आप भी नीट यूजी की तैयारी कर रहे हैं और इस साल की परीक्षा में शामिल होने का भी विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। मेडिकल फील्ड में अपने करियर को आगे ले जाने की चाह रखने वाले अधिकतर स्टूडेंट्स में टॉप संस्थान से MBBS कोर्स करने की ख्वाहिश होती है। लेकिन ये ख्वाहिश हर किसी की पूरी नहीं होती है, चुनिंदा ही इसमें सफल होते हैं। लेकिन NEET UG के जरिए MBBS के अलावा और किन कोर्सेज में दाखिला मिलता है, क्या आप इससे अवगत हैं? अगर आप इससे भिज्ञ नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे। कब है नीट यूजी 2026 परीक्षा? मेडकिल फील्ड के करियर अपार ऑप्शन्स हैं। नीट यूजी के जरिए MBBS के अलावा किन मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है, उनके नाम आप सभी नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से देख सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट 8 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। आवेदन में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो को 10 मार्च को खोला जाएगा जो 12 मार्च तक चलेगी। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किय जाना है। नीट यूजी 2026 से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।Latest Education News
Source link

