महाराष्ट्र के नागपुर में केमिस्ट्री का पेपर लीक, व्हाट्सएप पर एग्जाम शुरू होने से पहले ही आ गया था पेपर


सीबीएसई बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड समेत अन्य राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर से एक पेपर लीक की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं का केमिस्ट्री का पेपर एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स के WhatsApp ग्रुप पर आ गया था। बता दें कि मामला नागपुर के सेंट उर्सुला एग्जामिनेशन सेंटर का है। सेंटर पर एक स्टूडेंट बार-बार टॉयलेट जा रही थी, जिससे सेंटर पर मौजूद लोगों को शक हुआ और जब  टीचर ने उसकी तलाशी ली, तो एक स्मार्टफोन जब्त किया। 15 स्टूडेंट्स का बनाया गया था व्हाट्सएप ग्रुपइसके बाद जब जब्त किए गए फोन को चेक किया गया तो पेपर एग्जाम शुरू होने से पहले एक WhatsApp ग्रुप पर आ गया था। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। सेंटर हेड के सदर पुलिस को बताने के बाद, मामले की जांच को पुलिस ने शुरू कर दिया है और केस दर्ज कर लिया है।पता चला है कि मोबाइल में WhatsApp पर 15 स्टूडेंट्स का ग्रुप बनाया गया था। जब दोनों स्टूडेंट्स से पूछताछ की गई तो एक प्राइवेट ट्यूशन क्लास के टीचर ने बताया कि पैसे लेकर पेपर लीक किया गया था। 13 और स्टूडेंट्स शहर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर पेपर सॉल्व कर रहे थे, पुलिस आगे की जांच कर रही है।बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होगी और वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित होनी हैं। ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हो रही हैं। ऐसे ही देश के अधिकतर राज्यों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। Latest Education News


Source link