RBI में असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 600 से ज्यादा है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई


अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। RBI में असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए सीधा लिंकSC/ST/PwBD/EXS कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ₹50/- + 18% GST और जनरल/OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹450/- + 18% GST का भुगतान एग्जाम फीस के रूप में करना होगा। पेमेंट ऑनलाइन मोड से करना होगा। ज़्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट RBI की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन एग्जाम और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल हैं। प्रीलिमिनरी एग्जाम में 100 सवाल होते हैं और 100 मार्क्स होते हैं। एग्जाम का समय 60 मिनट का होता है। मेन एग्जाम में 200 सवाल होते हैं और 200 मार्क्स होते हैं। एग्जाम का समय 135 मिनट का होता है। ऑनलाइन मेन एग्जाम से प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। LPT राज्य की ऑफिशियल/लोकल भाषा/भाषाओं में होगा।Latest Education News


Source link