कल से शुरू हो रही है CBSE Board परीक्षा, पेपर लीक और फर्जी खबरों को लेकर बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी


कल यानी 17 फरवरी से CBSE बोर्ड 2026 (क्लास 10 और क्लास 12) की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। अगर आप भी सीबीएसई क्लास 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पेपर लीक और फर्जी खबरों व अफवाहों को लेकर बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी जारी की है। CBSE  बोर्ड ने एडवाइजरी को आधिकरारिक वेबसाइट पर जारी किया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइटबोर्ड ने जारी की एडवाइजरी में कहा है, ” सीबीएसई का अभिभवकों, छात्रों, विद्यालयों और सभी सांबांधित हितधारकों से विशेषरूप से आग्रह है कि वे सतर्क रहें और अप्रमाणित खबरों/अफवाहों या फर्जी खबरों से गुमराह न हों।”एडवाइजरी के लिए सीधा लिंकएडवाइजरी में आगे लिखा है, “बोर्ड सभी हितधारकों को आश्वस्त करता है कि पिछले वर्षों की भांति ही बोर्ड की परीक्षाओं के सुचारू, सुरक्षित और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने हेतु सुदृढ़ व्यवस्था और कड़े उपाय किए गए हैं। भ्रामक सूचना फैलाने या परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने के किसी भी प्रयास के विरुद्ध बोर्ड द्वारा लागू नियमों और विनियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।बोर्ड ने प्रामाणिक जानकारी, स्पष्टीकरण या आधिकारिक अपडेट के लिए, निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी है:बोर्ड ने एडवाइजरी में साफ कहा है कि “सभी को अत्यधिक सावधानी बरतने और बोर्ड की 10वीं/12वीं परीक्षा के संबंध में सीबीएसई द्वारा अपने सत्यापित आधिकारिक प्लेटफार्मों के माध्यम से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि व्यापक जनहित में भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न हो।”


Source link