UPSC IES/ISS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई


यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने UPSC IES/ ISS एग्जाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 3 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।कैसे कर सकेंगे आवेदन?आवेदन करने के लिए सीधा लिंकमहिला/SC/ST/बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले लोग (PwBD) कैंडिडेट्स को छोड़कर, जिन्हें फीस देने से छूट मिली है, बाकी सभी को 200 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करके या वीज़ा/मास्टर/RuPay/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/UPI पेमेंट किया जा सकेगा।इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से ऑर्गनाइजेशन में 44 वैकेंसी भरी जाएंगी।आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। कैंडिडेट की उम्र 1 अगस्त, 2026 को 21 साल होनी चाहिए और 30 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, यानी उसका जन्म 2 अगस्त, 1996 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।ये भी पढ़ें- 


Source link