Rajasthan Budget: AI आधारित लर्निंग लैब की स्थापना से लेकर जर्जर स्कूल की मरम्मत तक, किए गए ये बड़े ऐलान


राजस्थान विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश किया गया। राज्य की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट को पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कई ऐलान किए।  बता दें कि इस साल का बजट 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये है जो पिछले से अधिक है। बजट के दौरान किए गए ऐलानों में AI आधारित लर्निंग लैब की स्थापना से लेकर जर्जर स्कूल की मरम्मत तक शामिल है। नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से आप इन घोषणाओं को पढ़ सकते हैं। इस बजट में सरकार ने ‘नया भर्ती कैलेंडर’ जारी किया है। साथ ही स्किल ट्रेनिंग और प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाकर युवाओं को नए अवसर देने की भी घोषणा की है। राज्य की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी। राज्य के होने वाली परीक्षाओं को राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (RSTA) के जरिए किया जाएगा।ये भी पढ़ें- UP Budget 2026: यूपी बजट में मेडिकल एजुकेशन के लिए खुला पिटारा, इतने हजार करोड़ रुपये प्रस्तावितLatest Education News


Source link