दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कौन सा है, जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता


क्रिकेट एक ऐसा गेम है जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेलों में गिना जाता है। हालांकि, भारत में तो इसके लिए एक अलग ही लेवल का क्रेज व्याप्त है। चाहे बुजुर्ग हो, बच्चा हो या फिर जवान, हमारे देश में लगभग हर कोई इसे बेहद पसंद करता है या यूं कहें कि क्रिकेट का दीवाना है। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसको इस गेम से लगाव न हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कहां है और कौन सा है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे। कौन सा है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम? दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम हमारे देश, भारत में ही स्थित है। इसे हम सभी नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जानते हैं। यह स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। इसका निर्माण 1982 में 49,000 की बैठने की क्षमता के साथ किया गया था। लेकिन, फिर 2020 में इसका नवीनीकरण पूरा किया गया, जिसके बाद इसमें बैठने की क्षमता एक लाख से ज्यादा कर दी गई।  पहले इसे सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) के नाम से जाना जाता था। नवीनीकरण के बाद इसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है।सबसे पहले बता दें कि जब इस स्टेडियम को बनाया गया था, तब इसकी क्षमता लगभग 49,000 लोगों के बैठने की थी। लेकिन इसके नवीनीकरण के बाद इसकी क्षमता बढ़ाकर 1 लाख 32 हजार कर दी गई। भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम कोलकाता का ईडन गार्डन्स है। बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नवीनीकरण से पहले देश का सबसे बड़ा स्टेडियम ईडन गार्डन्स ही था।Latest Education News


Source link