दिल्ली CM श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू, क्लास 6, 8 और 9 में दाखिले के लिए करें अप्लाई; Direct Link
दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6, 8 और 9 में दाखिले हेतु एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया को डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DoE), दिल्ली ने आज यानी 27 फरवरी, 2026 को शुरू किया है। जो पेरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला क्लास 6, 8 और 9 में सीएम श्री स्कूल में कराने के इच्छुक हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 12 मार्च, 2026 है। इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। कौन कर सकता है अप्लाई?एजुकेशन डिपार्टमेंट के जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि सिर्फ दिल्ली के रहने वाले लोग ही अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने 2025-26 सेशन में नेशनल कैपिटल के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई की हो। सर्कुलर के मुताबिक, 50 परसेंट सीटें उन स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व हैं जिन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों से क्लास 5, 8 और 10 पास की है। बाकी सीटें दूसरे एलिजिबल एप्लीकेंट्स के लिए खुली हैं जो रेजिडेंसी और स्कूलिंग क्राइटेरिया को पूरा करते हैं।अप्लाई करने के लिए सीधा लिंकएडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अलग से बताई जाएगी। क्लास 6 और 9 के लिए एंट्रेंस टेस्ट मार्च के आखिरी हफ़्ते में होने हैं, जबकि क्लास 11 के लिए एग्जाम मई में होंगे। डिपार्टमेंट को उम्मीद है कि क्लास 6 और 9 के लिए एडमिशन प्रोसेस 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। (With PTI Input)Latest Education News
Source link

