कब जारी होगी जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप? जानें अपडेट
अगर आपने जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। उम्मीदवारों को परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार है। ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद डिटेल के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा सिटी इंटिमेशन स्लिप को जनवरी 2026 के पहले वीक में जारी किया जाना है। ऐसे में उम्मीद है कि एनटीए की तरफ से JEE Main 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही जारी कर दी जाएगी। हालांकि, एग्जेक्ट तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक किया जाना है। कैसे कर सकेंगे चेकनीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार JEE Main 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप को चेक कर सकेंगे। जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी – पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।नीचे दिए गए प्वाइंट्स के जरिए उम्मीदवार जेईई मेन 2026 परीक्षा की मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं। ये भी पढ़ें- NIFTEE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
Source link

